49 Akshay Kumar Facts In Hindi | Age | Family | Wife | Son/Daughter

दोस्तों बॉलीवुड सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार, जो लोगों के बीच अक्की, खिलाड़ी जैसे अनेकों नाम से प्रचलित है जो लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दिए जा रहे हैं। जिनके fans ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलते हैं।

अक्षय कुमार के फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को जानने के इच्छुक रहते हैं चाहे बात हो उनके daily life routine की या फिर उनके काम करने के तरीके की।

और दोस्तों अक्षय कुमार उन चुनिंदा Actors में से एक है जिन्होंने अपने बलबूते पर इस मुकाम को हासिल किया है और नेपोटिज्म जैसी चीजों को मात दी है।

और इसी के चलते, आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम Akshay Kumar Facts In Hindi के बारे में जानने वाले हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले ना सुना हो।

यह भी देखें: https://love-calculator.online/

Akshay Kumar Facts In Hindi

1) दोस्तों अक्षय कुमार जिनका जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ और उनका असली नाम राजीव हरीओम भाटिया है।  जबकि ज्यादातर लोग उन्हें उनके स्टेज नाम अक्षय से ही जानते हैं।

2) अक्षय कुमार मिडिल फैमली से तालुकात रखते थे। उनके पिता Indian Army में थे और माँ एक हाउसवाइफ थी।

3) दिल्ली के चांदनी चौक में बचपन गुजारने के बाद अक्षय मुंबई आए और डॉन बास्को स्कूल तथा गुरुनानक खालसा कॉलेज में पढ़ाई की। 

4) स्कूल के समय से ही अक्षय शरारती थे स्कूल समय में वो एक ग्रुप बना के रहते थे जिसका नाम “ब्लडी” 10 था और सभी स्कूल वाले इस समूह से डरते थे।

5) अक्षय कुमार ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। और इसे हासिल करने में 6 साल लग गए। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था।

6) मार्शल आर्ट्स में उनकी गहरी रूचि है। बैंकॉक वे मार्शल आर्ट्स सीखने गए और खाली समय में उन्होंने शेफ तथा वेटर की नौकरी भी की।

7) मुंबई आकर अक्षय मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने लगे। उनके एक विद्यार्थी ने, जो कि एक फोटोग्राफर था, अक्षय को कहा कि वे दिखने में हैंडसम हैं और उन्हें मॉडलिंग में किस्मत आजमाना चाहिए। 

8) मॉडलिंग में जल्दी ही अक्षय को मौका मिल गया। मॉडलिंग के लिए उन्होंने दो दिन शूटिंग की और उन्हें इतने पैसे मिल गए जितना वे मार्शल आर्ट सीखा कर महीने भर में कमाते थे। बस फिर क्या था, अ‍क्की ने फैसला कर लिया कि ये मॉडलिंग और फिल्म लाइन ज्यादा अच्छी है। 

9) अक्षय मॉडलिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में भी चक्कर लगाने लगे। एक बार बैंगलोर उन्हें एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए जाना था और अक्षय फ्लाइट मिस कर गए। खाली वक्त का उपयोग करते हुए वे एक फिल्म निर्माता के दफ्तर में काम मांगने गए और उन्हें शाम को ही प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म ‘दीदार’ में हीरो का रोल मिल गया।

10) लोकप्रिय होने से पहले, 1987 में अक्षय कुमार ने एक फिल्म की जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट trainer की भूमिका निभाई, वह फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देशित “आज” थी। Movie मे Character का नाम अक्षय था और बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कर लिया।

यह भी पढ़ें:

11) अक्षय कुमार को जब पता चला कि राजेश खन्ना ‘जय शिव शंकर’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं और उन्हें एक युवा कलाकार की जरूरत है तो वे काका के दफ्तर जा पहुंचे। दो-तीन घंटे तक उन्होंने इंतजार किया, लेकिन राजेश खन्ना उनसे मिले बिना ही चले गए। अक्षय कुमार कहते हैं कि उन्होंने उस दिन सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक दिन राजेश खन्ना की बेटी से विवाह रचाएंगे।  

12) बतौर हीरो सौगंध (1991) रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की सबसे पहली फिल्म थी।

13) अक्षय कुमार के पैर जब बॉलीवुड में जम गए और धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर आने लगे तो उन्होंने ढेर सारी फिल्में साइन कर ली। 1994 में तो ये हाल था कि अक्षय कुमार की चार-पांच नहीं बल्कि 11 फिल्में रिलीज हुई थीं। इनके नाम हैं ऐलान, ये दिल्लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल। अक्षय तेज गति से काम करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि अभी भी उनकी वर्ष में तीन से चार फिल्में रिलीज होती हैं।  

14) अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की काफी सारी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा हैं। जिनमें पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी के साथ उन्होंने जमकर रोमांस किया। इनके बाद ट्वींकल खन्ना ने अक्षय की लाइफ में एंट्री ली और अक्षय से शादी कर ही मानी। 

15) शादी के बाद भी अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा गया। दोनों ने कुछ फिल्में भी की। कहा जाता है कि ट्वींकल ने अक्षय को कहा कि वे प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे और उनकी बात का अक्षय अब तक पालन कर रहे हैं।
 
16) खिलाड़ियों का खिलाड़ी में जो रोल रेखा ने निभाया था, उसे पहले डिम्पल कपाड़िया को ऑफर किया गया था। डेट्स की समस्या होने के कारण डिम्पल वो फिल्म नहीं कर पाई। इस फिल्म में रेखा और अक्षय के बीच एक हॉट गाना फिल्माया गया था। अब सब का मानना है कि अच्छा ही हुआ कि वो फिल्म डिम्पल ने नहीं की। 

17) डिम्पल के घर के सामने से जब भी अक्षय गुजरते हैं तो वे कार में से ही फोन कर डिम्पल को खिड़की में आने के लिए कह देते हैं और कार में बैठे-बैठे ही डिम्पल को देख लेते थे।

18) उनकी आठ फिल्मों के नाम में ‘खिलाड़ी’ शब्द आया है इसलिए अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। खिलाड़ी शब्द वाली ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी,.खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मि. एंड मिसेस खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ीश, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786 फिल्मों में अक्की ने काम किया है।  

19) 2002 में अक्षय अक्षय को अजनबी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

20) 2005 में अक्षय अक्षय को गरम मसाला फिल्म में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

21) 2017 में अक्षय कुमार को रुस्तम मूवी में शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

22) 2005 में एक और फिल्म मुझसे शादी करोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आईफा पुरस्कार दिया गया।

23) अक्षय अक्षय को भारत का ब्रूस ली भी कहा जाता है।

24) अक्षय कुमार इंटरव्यू सिर्फ सुबह में देना पसंद करते हैं। उनके सारे इंटरव्यू सुबह 6 बजे के लिए रखे जाते है।

25) खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय के नाम पर एक गीत है, जिसमें बताया गया है कि बिना किसी गॉडफादर या रिश्तेदार के उन्होंने अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई है। गीत के बोल हैं- ‘ना हम अमिताभ, ना दिलीप कुमार, ना किसी हीरो के बच्चे, हम हैं सीधे-सादे अक्षय-अक्षय…’। 

26) हेराफेरीअक्षय कुमार के करियर का टर्निंग पाइंट साबित हुई। इस दौर में एक्शन और फॉर्मूला फिल्मों का असर कम हो रहा था। सनी देओल, सुनील शेट्टी, गोविंदा, अक्षय कुमार के करियर पर ग्रहण लगने लगा था। हेराफेरी के जरिये अक्षय ने साबित किया कि वे कॉमेडी भी अच्‍छी कर लेते हैं और इसके बाद उन्होंने कई हास्य फिल्मों में काम किया। 

27) अक्षय बेहद अनुशासित तरीके से जिंदगी जीते हैं। उनके जागने और सोने का समय तय है। रात को 9.30 बजे ‍वे बिस्तर पर चले जाते हैं और सुबह चार बजे उठते हैं। यदि रात को सोने में देर भी हो जाए तो भी वे चार बजे ही उठते हैं। इसीलिए फिल्मी पार्टियों से दूर रहते हैं। अपनी डाइट को लेकर भी वे बेहद सतर्क हैं।

28) अक्षय कुमार खुद को फिट रखने के लिए बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स करते है।

29) अक्षय कुमार को फिल्मों में मेकओवर करना पसंद नहीं है।
अक्षय कुमार कही सालो से सबसे ज्यादा Income Tax देने वालो में से एक है।

30) अक्षय कुमार बहुत मेहनती है अभी तक 140 से ज्यादा फिल्मे कर चुके है जो सबसे ज्यादा है।

31) फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग के दौरान, पटियाला में, अक्षय ने देखा कि गाँव में कोई भी घर पर रंग नहीं है। लिहाजा, अक्षय कुमार ने पूरे गांव को रंग दिया।

32) बॉलीवुड में आमतौर पर दोपहर से काम शुरू होकर देर रात तक चलता है, लेकिन अक्षय कुमार यदि फिल्म में हो तो पूरी यूनिट को सुबह काम पर पहुंचना होता है।

33) वर्ष में दो बार वे घूमने जाते हैं। एक बार पत्नी ट्विंकल, बेटे अराव और बेटी नितारा के साथ और दूसरी बार अराव के साथ। ज्यादातर वे ऐसा देश चुनते हैं जहां उन्हें कोई नहीं जानता हो। वे वहां कार से घूमते हैं। रोड साइड होटलों में रूकते हैं और जिंदगी को नजदीक से जानने की कोशिश करते हैं।

34) अक्षय कुमार की बेटी का नाम नितारा है जो अपने पापा को ‘अक्की बेटा’ कह कर बुलाती है। अराव के बारे में अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना ने भविष्यवाणी की है कि वह सुपरस्टार बनेगा। 

35) अक्षय कुमार अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। उनका मानना है कि इससे उनका बचपन सामान्य रहेगा। 

36) आउटडोर गेम्स और स्टंट्स करना उन्हें बेहद पसंद है। ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय ने अंडरटेकर नामक पहलवान को उठा लिया था, जिससे उन्हें कमर में दर्द की लंबे समय तक शिकायत रही। अपने इसी स्वभाव के कारण अक्षय ने ‘खतरों के खिलाड़ी : फियर फैक्टर’ नामक टीवी शो से जुड़ना पसंद किया और इसको होस्ट किया। 

37) महिलाओं की अक्षय बेहद इज्जत करते हैं और उन्हें पुरुषों से ज्यादा ताकतवर मानते हैं। शायद इसीलिए वे अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी और सास के बेहद नजदीक हैं।

38) एक समय ऐसा भी था जब अक्षय ने लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दीं और यह उनके बॉलीवुड करियर का सबसे मुश्किल समय था।

39) अक्षय कुमार की कोई भी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म नहीं है, उनकी पसंदीदा फिल्म एक इटैलियन फिल्म है ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’।

40) अब्बास मस्तान की एक फिल्म में, अक्षय कुमार ने एक स्टंट के लिए 40000 रुपये लिए जिसमें से स्टंटमैन को 5000 और बाकी बाकी के 35000 रुपए सेट पर काम लोगों के बीच बांट दिए दिए।

41) अक्षय कुमार को अंधविश्वासी माना जाता है और उनका मानना है कि 9 उनका जादू और गिफ्टेड नंबर है।

42) क्या आप जानते है अक्षय कुमार को खिलाड़ी क्यों कहा जाता है क्योंकि उन्होंने 8 ऐसी फिल्मों में काम करा है जिनके नाम में ‘खिलाड़ी’ शब्द आया है। और इनमे से 5 मूवी हिट भी रही है

43) अक्षय और ट्विंकल की शादी 14 जनवरी 2001 को हुई थी। उनके बेटे का जन्म 14 सितंबर 2002 को और बेटी नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था।

44) फिल्मफेयर पुरस्कारों में अक्षय कुमार का नाम सात बार नामांकित किया गया, वह सिर्फ दो बार जीते है – गरम मसाला और अजनबी के लिए।

45) क्या आप जानते हैं कि हेरा फेरी स्टार, फूल और कांते और पानी जैसी फिल्मों के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे? लेकिन dates ना होने की वजह से इन फिल्मों में अजय देवगन और जॉन अब्राहम ने काम किया।

46) उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना”, पहली फिल्म थी जिसे चीन सरकार ने ग्रेट वॉल पर लड़ाई के लिए अनुमति दी थी। उक्त लड़ाई को 20 दिनों में शूट किया जाना था, लेकिन चीनी सरकार ने केवल 7 दिनों की शूटिंग की अनुमति दी, जिससे पूरे चालक दल को दिन और रात शूट करना पड़ा।

47) 2014 की फिल्म “हॉलीडे” को तमिल फिल्म “थुपक्की” की रीमेक बनाते हुए, वह कई बार घायल हुए, लेकिन शूटिंग जारी रखी। एक दृश्य में जहां उसका चरित्र सीढ़ियों की उड़ान से नीचे गिरता है, वह पर उनके पैर पर बहुत चोट आ गयी थी।

48) 1997 में, यश चोपड़ा की हिट फ़िल्म दिल तो पागल है में अक्षय कुमार ने Guest Actor की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन हुआ।

49) 2015 में Forbes द्वारा दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं की अपनी पहली वैश्विक सूची में उन्हें # 9 वां स्थान मिला था। उन्हें 2008 में एक भारतीय पत्रिका पीपुल्स द्वारा “सेक्सिएस्ट मैन अलाइव” के रूप में भी नामित किया गया था।


तो दोस्तों यही थे Akshay Kumar Facts In Hindi , मै उम्मीद करता हूं कि आपको यह facts पसंद आए होंगे। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और सफल एक्टर्स मेंं से एक है।

यदि आप भी अक्षय कुमार के जबरा fan है और आपको लगता है कि हमने अक्षय कुमार से जुड़े किसी फैक्ट को ब्लॉग पोस्ट में नहीं डाला है तो उसे हमें कमेंट में जरूर बताइएगा हम उसे अपने लिस्ट में डाल देंगे।

इसके साथ ही यदि आपका हमारी इस ब्लॉग पोस्ट, Akshay Kumar Facts In Hindi से जुड़े सुझाव, सवाल या फिर शिकायत को भी कमेंट में साझा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment