10 दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें। ऊंचाई 2716 फीट तक।

दोस्तों दुनिया में एक से बढ़कर एक इमारतें हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हुए नजर आती हैं। चाहे आप बात करें भारत के ताजमहल की या फिर दुबई के बुर्ज खलीफा की।

यह सभी इमारतें अपने आप में इस बात का सबूत है कि इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है और इन इमारतों में जाने के बाद से आप अपने आप को बादलों के बीच बड़ी आसानी से महसूस कर सकते हैं।

और आज आज के इस ब्लॉग पोस्ट में भी मैं आपको दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों के बारे में बताने वाला हूं।
——————

10 दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग!

10. Taipei 101

जिसे पहले Taipei World Financial Center के नाम से जाना जाता था। ताइवान में स्थित इस बिल्डिंग का निर्माण 31 जुलाई 1999 में शुरू हुआ और यह 31 दिसंबर 2004 को बनकर पूरा हुआ।

Taipei 101 बिल्डिंग के निर्माण में करीब 1.895 billion Us Dollars का खर्च आया था। पूरी बिल्डिंग में 101 फ्लोर और 61 एलिवेटर है। और इस बिल्डिंग के एलीवेटर्स 60.6 km/h की गति से ट्रैवल करते हैं जो कि आपको 5th फ्लोर से 89th फ्लोर पर मात्र 37 सेकंड में पहुंचा देते हैं।

1,667 फिट और 412,500 square meters क्षेत्रफल में फैली इस बिल्डिंग पर अभी मालिकाना हक Taipei Financial Center Corporation और Taipei City Government का है।
————————

09. CITIC Tower

दोस्तों इसी के साथ  दुनिया की सबसे ऊंची  बिल्डिंग में  नौवें स्थान पर है  ― CITIC Tower।

ज्यादातर लोगों द्वारा यह बिल्डिंग China Zun के नाम से जानी जाती है। 1,732  फिट ऊंचाई के साथ China Zun दुनिया की 9वी सबसे बड़ी बिल्डिंग है।

19 September 2011 में इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्यभार संभाला था CITIC Real Estate ने और 2018 में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। इसके बाद से यह August 18, 2016 को बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत के तौर पर भी प्रसिद्ध हुई थी।

इस बिल्डिंग के फ्लोर का क्षेत्रफल 427,000 square metres जिसमें आपको 109 फ्लोर और साथ ही में 8 अंडर ग्राउंड फ्लोर देखने को मिलते हैं।
————————-

08. Tianjin CTF Finance Centre

1,739 फीट ऊंची इस बिल्डिंग का निर्माण 2011 में शुरू हुआ और 2019 में यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई।

पूरी बिल्डिंग में आपको 97 फ्लोर और 81 एलीवेटर्स देखने को मिलते हैं। जिसमें 266 Apartments और 365 Hotel Rooms शामिल है।

यह बिल्डिंग चाइना के Binhai New Area, Tianjin लोकेशन में स्थित है Tianjin CTF बिल्डिंग के फ्लोर का छेत्रफल लगभग 252,144 square meters है। और अभी के समय इस बिल्डिंग पर मालिकाना हक Tianjin New World Huan Bo Hai Real Estate Development Co. Ltd. का है।
—————————

07. Guangzhou CTF Finance Centre

जिसे East Tower के नाम से भी जाना जाता है।

हालांकि इस बिल्डिंग की ऊंचाई भी 1739 फिट ही है लेकिन इसमें 111 फ्लोर और 5 अंडर ग्राउंड फ्लोर है और फ्लोर एरिया 507,681 square meters हैं। इसके साथ ही आपको बिल्डिंग में 95 एलीवेटर्स भी देखने को मिलते हैं।

पूरी बिल्डिंग में आपको 355 Apartments और 251
Hotel rooms देखने को मिलते हैं बिल्डिंग के डेवलपमेंट का काम New World Development संभाला था और आज की तारीख में इस पर मालिकाना हक Chow Tai Fook Enterprises हैं।

इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 29 सितंबर 2009 में शुरू हुआ था और काफी लंबे समय तक काम करने के बाद अक्टूबर 2016 में बिल्डिंग को publicaly खोल दिया गया। और इसी के साथ East Tower दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची बिल्डिंग बनी हुई है।
—————————-

06. One World Trade Center

जोकि  One WTC, or Freedom Tower के नाम से भी जाना जाता है। यूनाइटेड स्टेट्स के न्यूयार्क सिटी में स्थित यह बिल्डिंग 1,776 फीट की ऊंचाई के साथ यूनाइटेड स्टेट्स की सबसे ऊंची बिल्डिंग है और दुनिया की छठी सबसे ऊंची इमारत है।

इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 27 अप्रैल 2006 को शुरू किया गया और काफी लंबे समय तक इस पर काम करने के बाद नवंबर 2014 में इसको publicly open किया गया। बिल्डिंग के निर्माण में करीब US$3.9 billion का खर्च आया था।

दोस्तों 94 फ्लोर और 5 अंडर ग्राउंड फ्लोर के साथ इस बिल्डिंग का फ्लोर क्षेत्रफल 325,279 square meters है और इसमें आपको 73 एलिवेटर देखने को मिलते हैं।

दोस्तों कमाल की बात यह है कि इस बिल्डिंग का डिजाइन David Childs की Firm Skidmore, Owings & Merrill ने तैयार किया जिन्होंने Burj Khalifa और Willis Tower जैसी पॉपुलर इमारतों का डिजाइन भी तैयार किया था।
—————————

05. Lotte World Tower

जिसे Lotte World Premium Tower के नाम से भी जाना जाता है। 1,824 फीट की ऊंचाई वाली इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 1 फरवरी 2011 में शुरू हुआ और 3 अप्रैल 2017 में इसे publicly open किया गया।

हालांकि इस बिल्डिंग के डिजाइन पर काम 1990 से ही शुरू हो गया था लेकिन उस डिजाइन मैं काफी सारे बदलाव किए गए और फाइनल डिज़ाइन को तैयार करने में करीब 19 साल का समय लग गया।

पूरी बिल्डिंग में आपको 123 फ्लोर और 6 अंडर ग्राउंड फ्लोर देखने को मिल जाते हैं इसके साथ ही फ्लोर का क्षेत्रफल लगभग 304,081 square meters हैं। और अभी के समय यह साउथ कोरिया की सबसे ऊंची इमारत है। और दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में भी यह पांचवे स्थान पर है।
——————————

04. Ping An Finance Centre

जिसे Ping An IFC के नाम से भी जाना जाता है। यह बिल्डिंग चाइना के Shenzhen में स्थित है और यह चाइना की दूसरी सबसे ऊंची इमारत और Shenzhen के सबसे ऊंची बिल्डिंग है।

इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 1,965 फिट है और इसमें 115 फ्लोर और 5 अंडर ग्राउंड फ्लोर है इसके साथ ही बिल्डिंग में 80 एलीवेटर्स भी हैं और इसके फ्लोर का क्षेत्रफल 385,918 square meters हैं।

बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 2010 में शुरू हुआ और 7 साल बाद यानी कि 2017 में बिल्डिंग को publicly open  किया गया। बिल्डिंग के निर्माण में करीब $1.5 billion खर्च आया और आज की तारीख में इस पर मालिकाना हक Ping An Life Insurance Company of China का है।
———————————-

03. Abraj Al-Bait

सऊदी अरब के Mecca में स्थित 1,972 फिट इस बिल्डिंग में 120 फ्लोर और 96 एलिवेटर है। और इसके फ्लोर का क्षेत्रफल 310,638 square meters हैं।

इस शानदार बिल्डिंग के निर्माण का कार्य 2004 में शुरू हुआ और 2012 में publicly इसे open किया गया। इस बिल्डिंग के निर्माण में लगभग US $15 billion का खर्च आया।

यह बिल्डिंग world’s largest clock face टावर है और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत। और इस बिल्डिंग पर Saudi Arabia की गवर्नमेंट का मालिकाना हक है।
————————–

02. Shanghai Tower

चाइना के Shanghai में स्थित 2,073 फिट ऊंचाई वाली यह बिल्डिंग दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है जिसमें 130 फ्लोर और 3 अंडर ग्राउंड फ्लोर देखने को मिलते हैं। और इसके फ्लोर का क्षेत्रफल 380,000 square meters हैं।

इसके साथ ही बिल्डिंग में 97 एलीवेटर्स भी देखने को मिलते हैं जो कि दुनिया के दूसरे सबसे तेज गति से काम करने वाले एलिवेटर हैं जोकि प्रति सेकंड 20.5 मीटर की दूरी को तय करते हैं।

Shanghai Tower के निर्माण का कार्य 21 नवंबर 2008 में शुरू किया गया और 2 फरवरी 2015 में इसे publicly open किया गया। और इसको बनाने में 15.7 billion चाइनीज करंसी का खर्च आया। और अभी बिल्डिंग के मालिक ― Shanghai Tower Construction and Development हैं।
———————–

01. Burj Khalifa

2,716 फिट की ऊंचाई के साथ यह बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनी हुई है जिसके निर्माण का काम 6 जनवरी 2004 को शुरू किया गया और 4 जनवरी 2010 को इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। इस बिल्डिंग के निर्माण में लगभग 1.5 billion US Dollars का खर्च आया।

बिल्डिंग में आपको 154 फ्लोर देखने को मिलते हैं जिसे बनाने के लिए Reinforced concrete, steel, और aluminium जैसे material का उपयोग किया गया है। और  इसके फ्लोर का क्षेत्रफल करीब 309,473 square meters है। इसके साथ ही बिल्डिंग 57 में एलीवेटर्स भी हैं।

इस बिल्डिंग को बनाने का निर्णय UAE की सरकार ने लिया जिससे कि वह इंटरनेशनल पहचान और साथ ही में अपने तेल के व्यापार के अलावा भी कुछ नई चीजों को जोड़ पाए जिससे कि उनकी economy और भी बेहतर हो। और इसमें उन्होंने काफी अच्छी सफलता भी हासिल की और अभी इस बिल्डिंग पर मालिकाना हक Emaar Properties का है।
——————————

तो दोस्तों आज के ब्लॉग पोस्ट में बस इतना ही उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह ब्लॉग पोस्ट, “10 दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें” पसंद आया होगा, और साथ ही में कुछ नया सीखने को भी मिला होगा।

यदि आपका इस ब्लॉग पोस्ट से जुड़ा कोई भी सुझाव, शिकायत या फिर सवाल है तो उसे हमारे से कमेंट में जरूर से पूछिएगा।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment