[जानिए हिंदी में] 15 Most Popular Indian Brands In The World Hindi

दोस्तों जब कभी भी brands की बात होती है तो सबसे पहले हमारी जुबान पर foreign country के brand नाम निकल कर आते हैं जबकि अपने इंडियन brands किसी से कम नहीं है।
 

और दोस्तों कुछ इंडियन ब्रांड्स तो इतने ज्यादा सफल हुए हैं जो ना केवल अपने भारत में बल्कि पूरे विश्व में लोगों द्वारा उपयोग किए जाते हैं और पसंद भी।

और आज के इस ब्लॉग पोस्ट में भी मैं भारत के टॉप 15 brands के बारे में बात करने वाला हूं । जिनके प्रशंसक ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में अलग-अलग जगह देखने को मिलते हैं।

टॉप 15 भारतीय ब्रांड  जिनके बारे में  ब्लॉग पोस्ट में चर्चा की गई है। (Top 15 Indian Brands In Hindi)

  1. Parle G
  2. Land Rover
  3. Raymond Group
  4. Hero MotoCorp
  5. godrej group
  6. Mahindra & Mahindra
  7. MDH
  8. Wipro
  9. Infosys
  10. Havells
  11. Amul
  12. Voltas
  13. monte carlo
  14. Reliance Industries
  15. Maruti Suzuki

टॉप 15 भारतीय ब्रांड (Top 15 Indian Brands In Hindi)

01. Parle-G

दोस्तों लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ऐसा प्रोडक्ट है जिससे हमारी बचपन की यादें जुडी हुई है।
 
जी हाँ दोस्तों हम बात करें है, भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में ही सबसे जयादा बिकने वाली बिस्किट ब्रांड पार्ले जी के बारे में।
 
जिसकी शुरुवात आजादी के पहले 1929 में ही Mohanlal Chauhan की थी। और शुरुवात से ही यह हमारी कई पीढ़ियों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है।
 
यहाँ तक की covid 19 के कहर में भी इसी बिस्किट ने ही बहुत सारे लोगों का साथ दिया। और दूसरे राज्यों से पैदल अपने घरों के लिए निकले प्रवासी भूखे मजदूरों के लिए यह बिस्किट वरदान साबित हुआ है।
 
और इसी लिए इस बिस्किट का इतना जयादा डिमांड बढ़ गया की इसने कमाई के मामले में भी पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
और दोस्तों इसी तरह से पार्ले जी ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे दुनिया में ही अपने लाजवाब टेस्ट और कम दाम के लिए जाना जाता है।
————–
 
02. Land Rover
 
कुछ इसी तरह से आज की हमारी लिस्ट में दुसरे नम्बर पर है प्रीमियम और लक्जरी स्पोर्ट्स गाड़ियों के लिए सबसे फेमस ब्रांड्स में से एक  Land Rover।
 
दरसल इस  Luxury vehicles company की शुरुवात तो England में हुई थी, लेकिन 2008 के बाद से इसका स्वामित्व भारत की कपनी टाटा मोटर्स के पास है।
 
और लैंड रोवर के गाड़ियों को फिलहाल Brazil, China, India, Slovakia (स्लोवाकिया), और United Kingdom में बनाया जाता है।
 
दरसल 1978 में इस कम्पनी की शुरुवात British Leyland के द्वारा किया तो गया था लेकिन आगे चल कर इसे अलग अलग कम्पनियों को बेचा जाना शुरू कर दिया गया। और 2008 के बाद से ही यह भारत के टाटा मोटरs जैसे सेफ हैण्ड में मौजूद है।
 
————
 
03. Raymond Group
 
दोस्तों कुछ इसी तरह से भारत का ही Raymond Group भी पूरे दुनिया में ही जाना जाता है।
 
Raymond बेसिकली सूटिंग फैब्रिक का उत्पादन करता है। और इसकी पोपुलारती का अंदाजा आप इसी बात से ही लगा सकतें है की  31 मिलियन मीटर fabrics का यह कम्पनी हर साल प्रोडक्शन करता है।
 
और दोस्तों Raymond Group की शुरुवात आज इसे करीब करीब 100 साल पहले 1925 में ही किया गया था। और यह ब्रांड फिलहाल भारत का 23वा सबसे जयादा ट्रस्ट किया जाने वाला ब्रांड है। जिसका Headquarters…. Mumbai में मौजूद है।
 
और दोस्तों टेक्सटाइल एक अलावा Raymond Group…Engineering, Aviation और Real estate जैसे क्षेत्रों में भी काम करता है।
————-
 
04. Hero MotoCorp
 
दोस्तों कुछ इसी तरह से Hero MotoCorp आज की हमारी लिस्ट में चोथे नम्बर पर है।
 
दरसल यह Automaker company कम्पनी भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया की two-wheeler manufacturer है, जो की 46% मार्केट शेयर के साथ दुनिया पर राज करती है।
 
हलाकि Hero MotoCorp पहले Hero Honda के नाम से जानी जाती थी, क्युकी यह Japanese कम्पनी Honda के साथ मिलकर two-wheelers का प्रोडक्शन करती थी।
 
लेकिन दोनों कम्पनियों ने 2010 में अलग होने का फैसला कर लिया। और इस तरह से Brijmohan Lall Munjal के द्वारा 1984 में शुरू की गयी यह कम्पनी आज पूरे दुनिया की सबसे बड़ी two-wheeler manufacturer है। जिसका Headquarters नयी दिल्ली में मौजूद है।
 
—————
 
05. Godrej Group
 
दोस्तों godrej group भी पूरी दुनिया में ही अपने अलग अलग कई सारे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए जानी जाती है।.और यह हमारे आज की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
 
Godrej Group की स्थापना दो भारतीयो,  Adi Godrej और Pirojsha Burjorji के द्वारा सन 1897 में की गई थी।
 
और आज की तारीख में Godrej group ― real estate, consumer products, industrial engineering, furniture, security and agricultural products जैसे सेक्टरों में भी अपनी मजबूत पकड़ रखता है।
 
उनके द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स की तारीफ ना केवल भारत तक सीमित है बल्कि पूरे विश्व में लोग गोदरेज ग्रुप के प्रोडक्ट्स को यूज करना पसंद करते हैं और अभी Headquarters मुंबई, महाराष्ट्र में मौजूद है।
 
———————
 
06. Mahindra & Mahindra
 
दोस्तों कुछ इसी तरीके से 6 पर है भारत के हर किसान की पहली पसंद और दुनिया की सबसे ज्यादा Tractor Manufacture ― Mahindra & Mahindra।
 
1945 में J. C. Mahindra, K. C. Mahindra और M. G. Muhammad द्वारा शुरू की गई कंपनी Muhammad & Mahindra कंपनी जिसका बाद में नाम बदलकर Mahindra & Mahindra कर दिया गया।
 
75 साल पुरानी यह कंपनी आज दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रैक्टर manufacture बनी हुई है और साथ ही में इंडिया की सबसे ज्यादा vehicle manufacturers में से एक।
 
इसके अलावा Mahindra & Mahindra कंपनी Fortune India 500 की 2018 लिस्ट में 17वें नंबर पर रैंक कर चुकी है।
 
हालांकि अभी भी Indian market में Mahindra & Mahindra कंपनी के main competitors Tata Motors  और Maruti Suzuki हैं।
————————–
 
07. MDH
 
दोस्तों कुछ इसी तरह से नंबर 7 पर हैं हर भारतीय किचन की शान MDH मसाले, जो हर खाने को बना दे स्वादिष्ट।
 
दोस्तों आजादी के पहले 1919 में पंजाब के Sialkot मे MDH मसाले की नीव, महाशय चुन्नी लाल गुलाटी के द्वारा रखी गई थी। हालांकि अभी इनका Headquarter नई दिल्ली में मौजूद है।
 
और आज की तारीख में MDH मसाले भारत में 12% मार्केट शेयर के साथ दूसरी सबसे बड़ी मसालों की कंपनी बनी हुई है जबकि पहले पोजीशन पर Everest spices है।
 
1919 में शुरू हुई MDH मसाले कंपनी का अब सालाना TurnOver 2000 करोड रुपए से भी ज्यादा का है और आज यह ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय मसालों को export करती हैं।
—————————
 
08. Wipro Limited 
 
दोस्तों कुछ इसी तरह आठ नंबर पर Wipro Limited।
Wipro Limited की शुरुआत हुई 29 दिसंबर 1945 में मोहम्मद प्रेमजी के द्वारा। हालांकि आज कंपनी के चेयरमैन का पद Azim Premji संभाले हुए हैं।
 
Wipro कंपनी पूरी दुनिया में information technology, consulting और business process से जुड़ी सर्विस provide करते हैं और इसके साथ ही यह भारतीय Govt. के लिए नई technology और साइबर सिक्योरिटी जैसी सर्विस को भी प्रदान करते हैं।
 
दोस्तों आपको यहां बता दूं कि Wipro का फुल फॉर्म ― Western India Palm Refined Oil Limited है।
 
हालांकि 2013 में उन्होंने अपने Non-IT Businesses को Wipro enterprises नाम से अलग स्थापित कर दिया। और अभी इनका Headquarter Bangalore, Karnataka में स्थित है।
—————————
 
09. Infosys 
 
दोस्तों इसी तरह से आज के लिस्ट में नौवें नंबर पर है ― Infosys।
 
Infosys Limited इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है जबकि पहले नंबर पर Tata Consultancy Services हैं।
 
Infosys Limited मुख्य तौर पर business consulting, information technology और outsourcing जैसी services को प्रोवाइड करती है।
 
Infosys Limited कंपनी की स्थापना 7 July 1981 को 7 लोगों ने मिलकर की थी। जिसमे शामिल थे ― N.R. Narayana Murthy, Nandan Nilekani, S. Gopalakrishnan, S. D. Shibulal, K. Dinesh, N. S. Raghavan और Ashok Arora।
 
March 29, 2019  के आंकड़ों के हिसाब से 38 साल पुरानी इस कंपनी का  market capitalisation $46.52 billion था। और अभी के समय इनका हेड क्वार्टर बेंगलुरू कर्नाटका में मौजूद है। 
—————————-
 
10. Havells India Limited 
 
दोस्तों कुछ इसी तरीके से दसवें नंबर पर है ― Havells India Limited । जोकि दुनिया भर में अपने बेहतरीन क्वालिटी के electrical equipments के लिए मशहूर है।
 
1958 में Qimat Rai Gupta के द्वारा शुरू की गई Havells India Limited आज दुनिया भर में home, kitchen appliances, LED lighting, fans, modular switches, wiring accessories, water heaters,circuit protection switchgear, cables, wires, induction motors, और capacitors जैसे अनेकों products को बनाती है और भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अनेकों देश में इंपोर्ट करती है।
 
इसके अलावा Havells India अनेकों parent ब्रांड्स जैसे कि ― Havells, Lloyd, Crabtree, Standard Electric और Promptech के मालिक हैं और अभी उनका headquarter  नोएडा में स्थित है।
————————-
 
11. AMUL
 
दोस्तों कुछ इसी तरह से 11 वे नंबर पर है आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड, जिसे हम अमूल कंपनी के नाम से जानते हैं।
 
1946 में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के guidance में त्रिभुवनदास पटेल दोबारा शुरू की गई यह कंपनी आज की तारीख में दुनिया की सबसे ज्यादा milk and milk products producer हैं। और भारत में India’s White Revolution का श्रेय भी अमूल को ही जाता है
 
आज अमूल कंपनी रोजाना 3.4 मिलियन दूध का कलेक्शन करती है फिर उससे अनेकों प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स को बनाकर बेचती है।
 
हालांकी अमूल एक cooperative organization है जिसे Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation Ltd के द्वारा manage किया जाता है।
————————-
 
12. Voltas Limited 
 
दोस्तों कुछ इसी तरह से आज की लिस्ट में 12वें नंबर पर है भारत के सबसे बेहतरीन A.C और Home appliances company में से एक― Voltas Limited।
 
Voltas Indian Home appliances company है जो मुख्य तौर पर air conditioning  और  cooling technology के सेक्टर में काम करती है।
 
6 सितंबर 1954 को मुंबई में Tata Sons और Volkart Brothers मिलकर Voltas Limited की स्थापना की थी। और अभी कंपनी के Chairman Mr. Noel N Tata और Managing Director और Chief Executive Officer Mr. Pradeep Bakshi हैं।
 
Voltas इंडिया का सबसे बड़ा air-conditioning brand हैं और साथ ही Voltas कंपनी ने ही पहली बार इंडिया में DC-inverter-based variable-speed motors के साथ window A.C को लांच किया था।
 
Voltas Limited को अपने काम के लिए अनेकों अवार्ड तो मिले ही हैं और साथ में उन्होंने काफी सारे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को भी पूरा किया है।
 
जैसे कि ― दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में air conditioning का काम Voltas ने ही किया हैं।और ऐसे ही अनेकों इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स Voltas Limited कर चुकी है।
———————————-
 
13. Monte Carlo Fashions Limited 
 
कुछ इसी तरह से आज के हमारे लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं woolen और cotton garments के manufacturer, Monte Carlo Fashions Limited |
 
इस कंपनी की स्थापना 1984 में Oswal Woollen Mills Limited द्वारा की गई थी जो कि Nahar Group की parent कंपनी है।
 
अभी Monte Carlo Fashions Limited पर मलिकाना हक Nahar Group का है। और Mr. Jawahar Lal Oswal, Monte Carlo Fashions Limited के chairman और managing director का पद संभाले हुए हैं।
 
Monte Carlo कंपनी मुख्य तौर पर apparel products को बेचती है और आज की तारीख में इंडिया के साथ-साथ इनके stores काठमांडू और दुबई में भी स्थित है।
———————————
 

14.  Reliance Industries Limited

 
दोस्तों 14वे नंबर पर जो कंपनी है उससे आप जरूर वाकिफ होंगे। क्योंकि इस कंपनी को चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है।
 
जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं Reliance Industries Limited के बारे में। जोकि largest publicly traded company in India by market capitalization।
 
Reliance Industries इंडिया में energy, petrochemicals, textiles, natural resources, retail और telecommunications सेक्टर में काफी मजबूत पकड़ भी रखती है।
 
हालांकि 32.04% शेयर के साथ Reliance Industries की parent कंपनी Jio इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी है। और यह मुकाम उन्होंने Jio के लॉन्च होने के 3 साल बाद में ही हासिल कर लिया।
 
Reliance Industries Limited की स्थापना 8 May 1973 को धीरूभाई अंबानी ने की थी उसके बाद से भारत में यह कंपनी लगातार अनेकों sectors में काम करती चली आ रही है। और अभी कंपनी के चेयरमैन का पद धीरूभाई अंबानी जी के बेटे मुकेश अंबानी जी ने संभाला हुआ है।
——————————
 
15. Maruti Udyog Limited 
 
इसी तरीके से 15वें नंबर पर है भारत के नंबर वन Automobile Manufacture में से एक ― Maruti Suzuki India Limited जिसे पहले Maruti Udyog Limited के नाम से जाना जाता था।
 
इस कंपनी पर 56.21% की हिस्सेदारी Japanese car और motorcycle manufacturer Suzuki Motor Corporation की है।
 
2017 तक Maruti Suzuki का  Indian market में 53% का मार्केट शेयर रहा था।  Maruti Suzuki ने इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों को बनाया है जैसे कि ― Maruti Suzuki Ciaz, Ertiga, Wagon R, Alto 800, Swift, Celerio, Swift Dzire, Baleno।
 
Maruti Suzuki कंपनी की शुरुआत 1981 में Goverment of India के द्वारा की गई थी। और अभी के समय कंपनी के Chairman  R. C. Bhargava हैं और Kenichi Ayukawa Managing Director और CEO कव्वाली संभाले हुए हैं।
————————–
 
दोस्तों आज की ब्लॉग पोस्ट में बस इतना ही मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस ब्लॉग पोस्ट “टॉप 15 इंडियन ब्रांड्स” (Top 15 Indian Brands) को पढ़ कर मजा आया होगा।
 
यदि इस ब्लॉग पोस्ट से जुड़ा आपका कोई भी सुझाव या फिर शिकायत हो तो उसे हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर से सांझा कीजिएगा।

Leave a Comment