Sushant Singh Rajput के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य फैक्टस

दोस्तों बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने कुछ समय पहले ही सुसाइड कर लिया जब से यह खबर सामने आई है पूरे फिल्मी जगत और उनके चाहने वालों के बीच में दुख का मातम छाया हुआ है।
 

लेकिन उनके द्वारा दिया गया कंट्रीब्यूशन हमेशा ही लोगों द्वारा याद किया जाएगा और आज की इस ब्लॉग पोस्ट में भी हम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कुछ फैक्टस के बारे में जाने वाले हैं जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।

Sushant Singh Rajput के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य फैक्टस
 
 
फैक्ट नंबर ―1

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना जिले में हुआ था पर उनकी बहन जिनका नाम मीतू सिंह है वह स्टेट लेवल क्रिकेटर है। 2002 में उनकी माता का देहांत होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत और उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया।

फैक्ट नंबर ― 2

सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में शुरुआत से ही अव्वल थे उन्होंने 11 इंजीनियरिंग के एग्जाम दिए थे और फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे इसके अलावा वह 2003 में AIEEE 7th Rank होल्डर भी थे। लेकिन उनका मन तो एक्टर बनने का था इस वजह से उन्होंने कॉलेज को ड्रॉपआउट किया और एक्टर बनने के लिए मुंबई आ गए।

फैक्ट नंबर ― 3

मुंबई आने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत ने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के पास एक्टिंग सीखी और 2006 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था इसके बाद वह 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी सुशांत बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं।

फैक्ट नंबर ― 4

सुशांत एक्टिंग को लेकर इतने ज्यादा passionate थे। कि उनसे जो बन पा रहा था वह हर प्रयास करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी वजह से उन्होंने मुंबई आने के बाद एक डांस ग्रुप के साथ भी परफाॅर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए।

फैक्ट नंबर ― 5

एक अच्छे एक्टर के अंदर एक्टिंग के साथ-साथ और भी गुणों का होना आवश्यक है जिस वजह से सुशांत ने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे थे।

फैक्ट नंबर ― 6

ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत का पहला टीवी शो पवित्र रिश्ता था, जबकि उनका पहला टीवी शो  ‘किस देश में है मेरा दिल’ था।

फैक्ट नंबर ― 7

सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी थे। जिस वजह से वे ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाईटल भी मिल चुका है।

फैक्ट नंबर ― 8

अपनी पहली ही फिल्म से सबकी नजर में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत का भी जीवन आसान नहीं रहा है। मां बाप की इच्छा के बिना उन्होंने फिल्मों एक्टिंग करने को अपना करियर चुना और कड़ी मेहनत के बाद इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम भी हासिल किया था।

फैक्ट नंबर ― 9

फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणासुशांत सिंह राजपूत को अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। जैसा कि हमने आपको शुरुआत में ही बताया कि मीतू सिंह ली थी। जोकि एक नेशनल लेवल की किक्रेट खिलाड़ी हैं।

फैक्ट नंबर ― 10

दोस्तों एक समय ऐसा भी था जब उनके साथ अभिनेत्रियां काम तक नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। उदाहरण के लिए फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ को ही ले लीजिए। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।

फैक्ट नंबर ― 11

वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टी.वी. की सुर्खियों में रहे थे। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में थे। दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात पहली बार ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था। लेकिन 6 साल बाद 2016 में इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

फैक्ट नंबर ― 12

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी” ने लोगों और क्रिटिक्स का खूब प्यार बटोरा था। यहां तक डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी के अनुसार ब्योमकेश बक्शी के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद सुशांत सिंह ही थे।

फैक्ट नंबर ― 13

यह फैक्ट सुनने में जरा अजीब लगता है लेकिन यह भी एक फैक्ट है कि फिल्म में उनके और अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी के बीच एक लंबा किसिंग सीन शूट किया गया था जो कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्माए गए ‘रामलीला’ के सीन से भी लंबा था।

फैक्ट नंबर ― 14

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जोकि सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी मूवी साबित हुई थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय Ex-कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।

फैक्ट नंबर ― 15

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए काफी ज्यादा कड़ी मेहनत की थी जिसके लिए उन्होंने क्रिकेट सिखा जबकि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना नहीं आता था और साथ ही में धोनी का सबसे पॉपुलर शॉट हेलीकॉप्टर शॉट भी सिखा था।

फैक्ट नंबर ― 16

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि  सुशांत सिंह राजपूत astronomy मे भी काफी इंटरेस्ट रखते थे जिस वजह से सुशांत अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर स्टार्स गेजिंग के बारे में फोटो शेयर किया करते थे।

फैक्ट नंबर ― 17

काफी बार सुशांत सिंह राजपूत की तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ की जाती थी। जबकि सुशांत और शाहरुख खान के बीच कोई भी पारिवारिक नाता नहीं था।

अक्सर सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की मिमिक्री करते हुए नजर आते थे और उन्होंने खुद से भी इस बात को कहा कि वह स्कूल में शाहरुख खान की मिमिक्री करके लड़कियों को इंप्रेस किया करते थे।

फैक्ट नंबर ―18

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच में नहीं है और इसका एक सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है नेपोटिज्म। जिसका शिकार ना केवल सुशांत सिंह राजपूत जैसे शानदार एक्टर हुए बल्कि और भी ऐसे अनेकों एक्टर हुए जिनका कुछ पता ही नहीं चला।

फैक्ट नंबर ― 19

बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम जो लगातार नेपोटिज्म को चलाए हुए हैं और चाहते हैं कि एक्टर्स उनके हिसाब से काम करें वरना वह लोग उस एक्टर के करियर को खत्म करने में लग जाते हैं।

फैक्ट नंबर ― 20

सुशांत सिंह राजपूत शुरू से ही नेपोटिज्म को झेलते हुए आ रहे थे। जिस वजह से संजय लीला भंसाली ने जब सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को देखा तो वह सुशांत के साथ रामलीला फिल्म करना चाहते थे लेकिन यशराज फिल्म ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

फैक्ट नंबर ― 21

सुशांत सिंह राजपूत की ही एक फिल्म Dive जोकि की सिनेमा हॉल में रिलीज होने की बजाय Netflix पर लांच की गई इसके पीछे का कारण भी नेपोटिज्म ही बताया जा रहा है।

फैक्ट नंबर ― 22

इस नेपोटिज्म के चलते ही सुशांत सिंह राजपूत से पिछले कुछ समय में काफी सारी फिल्में छीन ले गई और उन्हें आलिया भट्ट और रणबीर सिंह को दे दिया गया। और यह चीज लगातार होते चले जाने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझने लगे और आज हमने उन्हें खो दिया।

फैक्ट नंबर ― 23

छिछोरे फिल्म के हिट हो जाने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्मों को साइन किया था लेकिन देखते ही देखते छह महीनों के अंदर उनसे वह सारी फिल्में छीन ले गई और इस सभी के पीछे सबसे बड़ा हाथ था नेपोटिज्म का।
_____________________

तो दोस्तों आज की ब्लॉग में बस इतना ही मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस ब्लॉग से सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़े काफी नए और अमेजिंग फैक्ट्स जानने को मिलेंगे।

Leave a Comment