10 दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी। जहां 1 भारतीय रुपए की कीमत 2,812.69 के बराबर है।

दोस्तों भारतीय करेंसी यानी की रुपये से अक्सर हमें शिकायत रहती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत बहुत ही कम है। जिस वजह से हम अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने से पहले… कई बार सोचते हैं।

और इसी तरह अगर हम तुलना करें भारतीय रुपयों और अमेरिकन डालर की तो आज 1 डालर की कीमत भारत को 70 रूपए से भी जयादा देकर चुकाने पड़ते है। और जब मै यह ब्लॉग पोस्ट लिख रहा हु तब तक तो डालर की कीमत आसमान छु कर 76 रुपयों से भी जयादा हो चुकी है।

हलाकि दोस्तों ऐसा नहीं है की भारत की करेंसी सबसे जयादा कमजोर है क्योंकि दुनिया में ऐसे भी देश मौजूद हैं जहाँ पर भारतीय 1 रूपये की कीमत 548 रूपये से भी जयादा है |

और दोस्तों इसी तरह से आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानने वाले है दुनिया के 10 सबसे कमजोर करेंसी के बारे में जहाँ पर भारतीय रुपया आपको अमीर होने का एहसास कराता है।

यह भी पढ़ें: 5 अदभुत फैक्ट्स हिंदी में ???? | Amazing Facts In Hindi
—————————–

 दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी

10. कंबोडियन रियाल।

दोस्तों कंबोडिया अपने हरियाली और पुरानी सभ्यताओं के लिए जाना जाता है लेकिन अगर बात करें वहां के करेंसी के बारे में तो भारत का 1 रुपए 54.89 कंबोडियन रियाल के बराबर है।

रियाल का इतना सस्ता होने का एक कारण यह भी है की रियाल वहां के लोकल लोगों के बीच में इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है जिस वजह से काफी कंबोडियन लेनदेन के लिए USA करेंसी डॉलर का यूज करते हैं।

और यह वहां के लोकल करेंसी की वैल्यू को और भी ज्यादा कम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Amazing Facts In Hindi ― एक बाल्टी के लिए 2000 सैनिकों ने अपनी जान गवा दी थी?
—————-

09. पैराग्वे गुआरानी ।

परागुयण साउथ अमेरिका का दूसरा सबसे गरीब देश है यह देश सोयाबीन और कॉटन को एक्सपोर्ट करते हैं जो इनके आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है।

यह देश ज्यादातर Unemployment, Low Education, High Corruption और भारी आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।

जिस वजह से भारत का 1 रुपे, 91.29 पैराग्वे गुआरानी के बराबर है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित लोग | Top 10 Most Protected Person In The World In Hindi
—————————-

08. लाओ या लाओटियन किप।

दोस्तों अगर बात करें  दुनिया की आठवीं सबसे कमजोर करेंसी के बारे में तो उसका नाम है — लाओटियन किप।

दोस्तों लाओटियन किप, लाओस देश की करेंसी जोकि साउथ ईस्ट एशियन कंट्री है जिसकी राजधानी वियनतियाने है। और यह देश बौद्ध मठों और पहाड़ी इलाकों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है

और उससे बात करें  करेंसी की तो, एक रुपए 120.78 लाओटियन किप के बराबर। वैसे तो दोस्तों यह करेंसी दुनिया की आठवीं सबसे कमजोर करेंसी है

लेकिन मजेदार बात यह है कि सन 1952 में जब इस करेंसी को लागू किया गया था तब से इसकी वैल्यू लगातार इंप्रूव होती हुई आ रही है बजाय घटने के, जोकि काफी अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें: Burj Al Arab Hotel में एक रात ठहरने का 21 लाख रूपए | Burj Al Arab Hotel Facts In Hindi
——————————

07. गिनीयन फ्रांक।

दोस्तों ये गिनी नाम के देश की करेंसी है जो कि पश्चिम अफ्रीका का एक देश है जो अटलांटिक महासागर के पश्चिम में बसा हुआ है। जिसकी राजधानी कॉनक्री।

वैसे तो यह देश काफी सारी चीजों के लिए मशहूर है जिनमें प्रमुख हैं Mount Nimba Strict Nature Reserve जो की माउंटेन पर पाए जाने वाले देसी पौधों और जानवरों की रक्षा करता है।

दोस्तों अगर बात करें करेंसी के बारे में तो गिनीयन फ्रांक के मुकाबले में भारतीय 1 रुपए की वैल्यू 128.80 गिनीयन फ्रैंक है।

यह भी पढ़ें: जापानी लोग 100 साल तक जिंदा कैसे रहते हैं? How Japanese Lives For Long Time
———————

06. सिएरा लिओनियन लियोन।

लियोन, सिएरा लियोन देश की करेंसी है जोगी सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सिएरा लियोन अटलांटिक महासागर पर पश्चिम अफ्रीका का एक देश है।

हालांकि यह देश हीरे, टाइटेनियम, बॉक्साइट और सोने जैसी कीमती उत्पादों के लिए मशहूर है लेकिन आज भी इस देश में 60% से ज्यादा लोग गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं।

अगस्त आकर बात करें करेंसी के बारे में तो भारतीय 1 रुपए 129.82 के बराबर है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर आदमी [2020 List]
————————

05. उज़्बेकिस्तान सोम।

दोस्तों इसी के साथ अगर बात करें लिस्ट में पांचवें नंबर की सबसे कमजोर करेंसी के बारे में तो वह — सोम।

सम उज़्बेकिस्तान देश की करंसी है जोकि एक Central Asian nation है और उसकी राजधानी ताशकंद है ।

उज़्बेकिस्तान  मस्जिदों, मकबरों और सिल्क रोड से जुड़े हुए दूसरी जगहों, चीन और भूमध्यसागर के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग के लिए भी जाना जाता है।

और दोस्तों अगर बात करें करंसी के बारे में तो भारतीय 1 रुपए की वैल्यू 136.31 उज़्बेकिस्तान सोम है।

————————–

04. इंडोनेशियाई रुपिया।

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह इंडोनेशिया की करेंसी है जोकि भारत के पड़ोसी देश में से एक है जिसकी राजधानी जकार्ता है।

वैसे तो इंडोनेशिया काफी सारी चीजों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन सबसे ज्यादा यह वहां पर पाए जाने वाले 70 हजार द्वीपों के लिए मशहूर है । और इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में चौथे नंबर पर है।

यदि बात करें करेंसी की तो भारत का 1 रुपे, 192.44  के बराबर इंडोनेशियाई रुपिया है।

यह भी पढ़ें: [जानिए हिंदी में] Top 15 Indian Brands | Most Popular Indian Brands In The World Hindi
 ———————–

03. वियतनामी दोंग।

वियतनामी दोंग, वियतनाम की राष्ट्रीय मुद्रा है जोकि दक्षिण चीन सागर पर एक Southeast Asian country है इसकी राजधानी हनोई है वियतनाम अपने समुद्र तटों, नदियों, बौद्ध पैगोडा और हलचल वाले शहरों के लिए जाना जाता है।

अरे हम बात करें इसके करेंसी के बारे में तो भारत का 1 रुपे 308.49 वियतनामी दोंग के बराबर है।

इस वजह से आपको काफी सारे भारतीय टूरिस्ट वियतनाम में देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Graduation और Post-Graduation क्या होता है? | What is Graduation and Post-Graduation?
————————

02. ईरानी रियाल।

तो जैसा किसके नाम से मालूम पड़ता है कि यह ईरान की करेंसी है ईरान जिसे हम परसिया के नाम से भी जानते हैं इसकी राजधानी तेहरान है।

जो 83 मिलियन आबादी के साथ दुनिया का 18 सबसे जनसंख्या वाला देश है।

ईरान में लोग अपनी गणना को सरल बनाने के लिए तोमन शब्द का यूज करते हैं इसका मतलब है एक तोमन 10 रियाल के बराबर है।

सरल भाषा में यदि कोई आपसे इरान कोई 10 तोमन मांगता है तो इसका मतलब है आपको 100 रियाल देने होंगे।

आप अगर बात करें इस देश की करेंसी के बारे में तो भारतीय 1 रूपय, 560.39 ईरानी रियाल के बराबर है।

यह भी पढ़ें: [हिंदी में जाने] Top 10 Youtubers in India [Updated July 2020]
———————–

01. वेनेज़ुएला बोलिवर।

दुनिया की सबसे पहली कमजोर करेंसी का नाम है वेनेज़ुएला बोलिवर। जिसे VEF के नाम से जाना जाता है यह वेनेजुएला की राष्ट्रीय मुद्रा है। जिसकी राजधानी काराकास है।

वेनेजुएला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया में जाना जाता है इसके अलावा वेनेजुएला दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ा तेल भंडारर खने वालों और तेल को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाले देशों में से एक है।

अगर इसी के साथ अगर बात करें इसकी करेंसी के बारे में तो  भारतीय 1 रुपे, 2,812.69 वेनेज़ुएला बोलिवर  के बराबर है।

यह भी पढ़ें: सरदार पटेल या मोटेरा स्टेडियम से जुड़ी पूरी जानकारी
———————-

दोस्तों आज के ब्लॉग पोस्ट में बस इतना ही। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस हमारे ब्लॉग पोस्ट, ” दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी”  से काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा।

अगर आपका इस ब्लॉग पोस्ट जुड़ा कोई भी सवाल यह सुझाव है तो उसे हमारे साथ कमेंट में जरूर से साझा कीजिएगा।

Leave a Comment